बलरामपुर- बोर्ड परीक्षाओं को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन द्वारा परीक्षा केंद्र एम.पी.पी. इंटर कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र पर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने सबसे पहले परीक्षा केंद्र के कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर वहां की निगरानी व्यवस्था एवं अभिलेखों की समीक्षा की। इसके साथ ही उन्होंने उत्तर पुस्तिका संकलन कक्ष का भी अवलोकन किया और उत्तर पुस्तिकाओं के सुरक्षित रख-रखाव एवं समयबद्ध संकलन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित क्योंकि सभी व्यवस्थाएं मानक के अनुरूप रहें, परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा सभी प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन किया जाए।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know