उतरौला बलरामपुर -मतदाता सूची में नाम काटे जाने के आरोपों को लेकर समाजवादी पार्टी के जिला प्रभारी मसूद आलम खान के नेतृत्व में पार्टी के प्रतिनिधि मंडल के द्वारा एसआईआर को लेकर उतरौला तहसील परिसर पहुंचकर पर पहुंच कर एस डी एम अभय सिंह को एक ज्ञापन सौंपते कर निष्पक्ष जांच और पारदर्शी के तहत कार्यवाही की करने की मांग की है। राष्ट्रीय सचिव एवंजिला प्रभारी मसूद आलम खान ने बताया कि एस आई आर 293 विधान सभा उतरौला केअनेक बूथों से लगातार शिका यतें प्राप्त हो रही हैं,कि एक-एक बूथ पर दो सौ से लेकर पांच सौ और 600 तक के फॉर्म 7 भरे गए हैं। कई स्थानों पर सैकड़ों मतदाताओं को नोटिस जारी किए भी गए हैं, जब कि सम्बन्धित मतदाताओं का नाम मैपिंग और ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में पहले से दर्ज है, तथा नाम में कोई त्रुटि नहीं हुई है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि फॉर्म सात और नोटिस की प्रक्रिया का दुरुपयोग कर भारी संख्या में पी डी ए मत दाताओं, विशेषकर मुस्लिम समाज के मत दाताओं के नाम काटने का सुनियोजित प्रयास किया जा रहा हैउन्होंने यह भी कहा कि मत दान का अधिकार प्रत्ये क भारतीय नागरिक का संवैधानिक और सर्वोपरि अधिकार है, जिसे किसी भी परिस्थि ति में प्रभावित नहीं किया जाना चाहिए। यदि एस आई आर प्रक्रिया में लगे किसी अधिकारी या कर्मचारी के द्वारा पक्षपात पूर्ण कार्यवाही की जा रही है, तो उसके विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्य वाही की जाए, तथा पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराई जाए।इस मौके पर डॉक्टर एह सान खान ने बताया कि लोकतंत्र की मजबू ती मतदाता सूची की शुद्धता और पारदर्शिता पर निर्भर करती है। बिना किसी ठोसआधार के बड़ी संख्या मेंनोटिस जारी करनामतदाताओं में भय का वातावरण पैदा करता है, जिसकी निष्पक्ष जांचआवश्यक है। विधान सभा प्रभारी एजाज मलिक ने कहा कि यदि किसी मतदाता के नाम में कोई वास्त विक त्रुटि नहीं है, तो केवल शिकायतों के आधार पर नाम काटने की कार्यवाही न की जाए। प्रशासन को निष्पक्ष भूमिका निभाते हुए जनता का विश्वास बनाए रखना चाहिए। शत्रोहन प्रसाद वर्मा ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया को लेकर समा ज में भ्रम और आशंका की स्थिति बनी हुई है। प्रशासन स्पष्ट दिशा- निर्देश जारी कर पार दर्शी प्रक्रिया अपनाए, ताकि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से वंचित न हो। विधान सभा अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव, पूर्व प्रधान मुनीर पाशा, पूर्व गन्ना चेयरमैन अतीक खान, पूर्व जिला पंचा यत सदस्य आबिदअली खां,सपा के वरिष्ठ नेता मोहम्मद उमर खां, मुन्ना भाई,अखिलेश यादव, सपा के वरिष्ठ नेता मोहम्मद इस्माइल, अकरम खां, बब्लू खां, पूर्व बार संघ के महा मंत्री इसरारूल हसन एडवोकेट, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद तालीम,ह्रदय राम यादव के अलावा सपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know