बलरामपुर- पूर्व सांसद प्रत्याशी युगल किशोर शुक्ल एडवोकेट ने झीन्ने नाला और लौकहवा डिप पर पुल निर्माण हेतु मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन जिला अधिकारी को सौंपा। आपको बताते चलें कि 58 श्रावस्ती लोकसभा के जनपद बलरामपुर के विधानसभा तुलसीपुर के हरिहरगंज ललिया बनकटवा (अन्य जिला मार्ग) के किलो मीटर 09 में झीन्ने नाला पर 3×18.75 मीटर स्पान का आर सी सी लघु सेतु का निर्माण लोक निर्माण विभाग बलरामपुर को मुख्य अभियंता पत्रांक संख्या l /268247/2025 दिनांक 09/09/2025 द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल 798.24 लाख रुपए की लागत पर बनाने का स्वीकृति दिया गया किन्तु 5 महीने बाद भी पुल निर्माण का असर मौके पर नहीं दिख रहा है। साथ ही हरिहरगंज ललिया बनकटवा (अन्य जिला मार्ग) के किलो मीटर 11 पर स्थित लौकहवा डिप पर पुल निर्माण कार्य को वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिला अधिकारी बलरामपुर द्वारा अनुमोदित लघु सेतु निर्माण की कार्ययोजना में क्रमांक 2 पर सम्मिलित कर लिया गया था और कार्य की स्वीकृति वित्तीय संसाधनों की उपलब्धता न होने के कारण लंबित है लौकहवा डिप पर पुल निर्माण नहीं होने से बारिश भर लाखों लोगों का आवागमन बाढ़ आते ही बन्द हो जाता है। पहाड़ी, जंगली और मैदानी नालों जैसे गौरैया, डोरवा, हेंगहा, चकैया आदि नालों का पानी सड़क पर बहने लगता है झींने नाला डिप और लौकहवा डिप दोनों जगहों पर पुल बनने से ही क्षेत्र की जनता को निजात मिलेगा। इसी बात को लेकर पूर्व सांसद प्रत्याशी युगल किशोर शुक्ल एडवोकेट ने श्रीमान मुख्यमंत्री महोदय के नाम का ज्ञापन जिला अधिकारी महोदय बलरामपुर को सौंपा जिसको अपर उपजिलाअधिकारी बलरामपुर श्री मनोज कुमार ने लिया, इस अवसर पर एडवोकेट रूपेश कुमार मिश्रा, संजीव कुमार श्रीवास्तव, आशीष शुक्ला, काजी गौसुलतरा, नृपेन्द्र उपाध्याय,अभय शुक्ल, मो यासीन, बाबू लाल, जियाउररहमान, दिलीप कुमार मिश्रा, फौलाद अली, बसंत कुमार पाण्डेय, राजेश कुमार वर्मा, उजैर खान, गयास अहमद खान समेत तमाम क्षेत्रवासी मौजूद रहे। 
समस्त क्षेत्रवासियों का निवेदन है कि झीन्ने नाला डिप पर पुल निर्माण यथाशीघ्र शुरू करवाने और लौकहवा डिप पर वित्तीय संसाधनों की उपलब्धता करवाकर पुल निर्माण करवाने की कृपा की जावे। एडवोकेट रूपेश कुमार मिश्रा ने झीन्ने नाला डिप पर पुल निर्माण को नितांत आवश्यक बताया साथ ही युगल किशोर शुक्ल ने आजादी के 78 वर्ष बाद भी विकास की मुख्य धारा से न जुड़ने की बात कही।

          हिन्दी संवाद न्यूज से
           रिपोर्टर वी. संघर्ष
             बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने