उतरौला बलरामपुर- नगर में स्थित टाइनी टाट्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के कक्षा 10 एवं कक्षा 12 के सभी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह में कक्षा 9 व कक्षा 11 के विद्यार्थियों के द्वारा एक भव्य फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के डायरेक्टर सैफ अली एवं प्रधानाचार्य मनीष कुमार सिंह के द्वारा विद्या की देवी मां सर स्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर माल्यार्पण के साथ किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के अध्यापक अनिलकुमार गुप्ता तथा कक्षा 11 की छात्राएं शगुन गुप्ता व इशका सोनी ने संयुक्त रूप से किया। दीप प्रज्वलन के पश्चात कक्षा12 के छात्र-छात्रा ओं के द्वारा डायरेक्टर सैफ अली, प्रधानाचार्य मनीष कुमार सिंह, संरक्षिका जहां आरा तथा संरक्षक मोहम्मद मोईन के अलावा समस्त शिक्षक- शिक्षिका ओं का बैच अलंकरण कर सम्मान किया गया। इसके बाद सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का मनमोहक का दौर शुरू हुआ। विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य कविता एवं हास्य प्रस्तु तियों के माध्यम से सभी का भरपूर मनोरंजन किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों और शिक्ष कों ने तालियों की गड़गड़ाहट से प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन किया माहौल भावुक भी रहा एक ओर साथ बिताए वर्षों की यादों केकारण विदाई का दर्द दिखाई दिया, वहीं दूसरी ओर विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को लेकर खुशी भी झलकती रही। इस अवसर पर डायरेक्टर सैफ अली ने कहा कि विद्यालय केवल पढ़ाई का स्थान नहीं बल्कि संस्कारों की पाठशाला है, यहां से निकलने वाले विद्यार्थी जहां भी जाएंगे, अपने आचरण से विद्यालय कीपहचान बनाएंगे। प्रधानाचार्य मनीष कुमार सिंह ने सभी विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और लक्ष्य के प्रति सम र्पण को सफलता की कुंजी बताते हुए बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रद र्शन करने के लिए प्रेरित किया।अध्यापक कामेश्वर दत्त तिवारी ने विद्यार्थियों को जीवन में निरन्तर सीखते रहने की सलाह दी, तथा उन्होंने कहा कि असफ लता ही पहली सीढ़ी होती है।अध्यापक रशीद रिजवी ने कहा कि समय का सदुपयोग करने वाला छात्र ही आगे चलकर समाज का जिम्मेदार नागरिक बनता है।अध्यापक अनिल कुमार गुप्ता ने सभी विद्यार्थियों को आत्म विश्वास बनाए रखने और अपने माता-पिता व गुरुजनों का सम्मान करने का सन्देश दिया। इस कार्य क्रम के अन्त में सभी छात्र-छात्राओं को नम आंखों से विदाई दी गई तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे की शिक्षा यात्रा के लिए प्रेरित किया गया। इस समारोह ने विद्यालय के परिवार कोभावनात्मक रूप से जोड़ते हुए यादगार पल से प्रदान किया।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know