गोण्डा जिले के खरगूपुर थाना क्षेत्र के रजनपुर इच्छा पूरवा गांव में बुधवार शाम एक किशोर का शव पेड़ से लटकता मिला। मृतक की पहचान गुलशन कुमार (14 वर्ष) के रूप में हुई है, जो गांव के परिषदीय स्कूल में कक्षा 6 का छात्र था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, क्योंकि शव के बाये भौंह में चोट के निशान थे और बायां कान कटा हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी है। सीओ आनंद राय ने घटनास्थल का जायजा लिया और परिजनों से बात की।गुलशन कुमार के परिवार में माता-पिता और एक छोटी बहन है। उसके पिता पिंटू मुम्बई में मजदूर का काम करते हैं। वह अपने परिवार का एकलौता बेटा था। परिवार के पास जमीन जायदाद नहीं है, मेहनत मजदूरी से घर चलता है। मृतक के बाबा हनोमान का आरोप है कि गुलशन की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जल्द ही सच का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
*खरगूपुर में किशोर का पेड़ से लटकता मिला शव, हत्या की आशंका*
Hindisamvadnews
0
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know