चौधरी मुकेश सिंह की खास रिपोर्ट लखनऊ  

*खदरी वासियों को मिला नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ*
लखनऊ। स्वास्थ्य सेवाओं को सरल एवं सुगम तरीके से जन-जन तक पहुँचाने के अभियान मे जुटे बोरा फाउंडेशन एवं सेवा अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में फैजुल्लागंज प्रथम वार्ड स्थित खदरी में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर (Health Camp) का आयोजन किया गया। "गायत्री स्वयं सहायता समूह" की सी.आर.पी गायत्री गोस्वामी  कैंप संयोजक की भूमिका में उपस्थित रहीं। शिविर में लखनऊ के प्रसिद्ध विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा ब्लड प्रेशर, शुगर, वजन और शारीरिक जांच की गयी। साथ ही साथ निःशुल्क आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए 80 लोगों को इस योजना का लाभ मिला। स्थानीय निवासियों ने इस विशाल चिकित्सा शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आज के इस शिविर में 163 लोगों ने अपनी जांच कराई और विशेषज्ञों से परामर्श प्राप्त किया। चिकित्सा लाभ प्राप्त व्यक्तियों में राशिद खान 45 वर्ष को हड्डी रोग मे, कलावती 57 वर्ष को घुटने से संबंधित समस्या में, रितेश मिश्रा उम्र 48 वर्ष को बी पी की समस्या में  उचित उपचार समाधान प्राप्त हुआ। सही एवं सटीक सहायता मिलने पर सभी ने सेवा अस्पताल से पधारे डॉक्टरों की टीम एवं बोरा फाउंडेशन का धन्यवाद किया। मेडिकल की टीम ने मौसमी बीमारियों से बचाव और बेहतर जीवनशैली के लिए लोगों को महत्वपूर्ण सुझाव दिए। शिविर में प्रतिभाग कर शिविर के सफल आयोजन हेतु शिविर संयोजक गायत्री गोस्वामी ने स्थानीय जनमानस को धन्यवाद दिया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने