बबलू गर्ग ब्यूरो चीफ हिंदी संवाद न्यूज़
 लोनी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देते हुए नंदकिशोर गुर्जर ने गुरुवार को लोनी–बेहटा नहर की सफाई कार्य का सभासद रोहित चौहान के कार्यालय के पास संगम विहार एवं डीएलएफ की लाइफलाइन सड़क जिंदल रोड़ का डीएलएफ में निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने कहा लंबे समय से आसपास के दर्जनों वार्डों में जलभराव की समस्या से लोग परेशान थे। नहर की सफाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति से जलनिकासी बेहतर होगी, जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी और क्षेत्र की स्वच्छता में सुधार होगा। वही विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने बहुप्रतीक्षित डीएलएफ क्षेत्र में जिंदल रोड निर्माण कार्य का भी शुभारंभ किया। यह मार्ग 5 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित किया जाएगा, जिससे स्थानीय नागरिकों को सुगम, सुरक्षित एवं तेज आवागमन की सुविधा मिलेगी। सड़क निर्माण से क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर *विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा “लोनी विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हमारी प्राथमिकता है। बेहटा नहर की सफाई से  पुरानी जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी, वहीं डीएलएफ में जिंदल रोड के निर्माण से क्षेत्रवासियों को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी। हम जनता से किए गए हर वादे को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और आने वाले समय में लोनी आदर्श विधानसभा बनेगी।कार्यक्रम के दौरान स्थानीय सभासद रोहित चौहान, रोहित भारद्वाज अध्यक्ष सभासद दल, अमित तोमर, टीटू भाटी, पूर्व सदस्य रेल मंत्रालय ठाकुर विजय बहादुर सिंह, विशाल धामा, दिनेश चौहान, सुधीर शर्मा, प्रशांत ठाकुर, जीडीए के अधिकारी राजीव सिंह एक्सन, ऐई विनोद कटारिया, जेई राजेश मिश्रा, एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे और विकास कार्यों के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने