उतरौला बलरामपुर -सामाजिक एवं साहित्यिक संस्था "अभिव्यक्ति" के द्वारा बुधवार को150 से अधिक गरीब मजलूम बेसहारा जरूरत मंद परिवारों में माहे रमज़ान के मौके पर किट बांटा गया। रमज़ान का किट पाकर गरीब जरुरत मंद परि वारों के चेहरे खुशी से खिल उठेअभिव्यक्ति संस्था के सदस्यों के द्वारा ग़रीबों और जरूरतमंदों में माहे रमज़ान को खुश गवार बनाने के लिए बुधवार से रम जान का किट वितरित किया जा रहा है।जिस में आटा, चावल, चीनी, बेसन, चना, मटर की दाल, अरहर की दाल, मटर की दाल, लच्छा, कड़वा तेल, रिफाइन्ड तेल,रूह अफज़ा, खजूर, चिप्स, दूध, चाय की पत्ती,नमक,माचिस प्याज़,आलू के अलावा रोजमर्रा की जरूरत के सभी समान उपलब्ध हैं क्षेत्र के लोगोंसामाजिक एवं साहित्यिक संस्था अभिव्यक्ति के इस नेक कार्यो की सराहना कर रहे हैं। संस्था के सदस्य सीमाब जफर उर्फ डब्बू ने बताया, कि अभिव्य क्ति संस्था के संस्थापक मरहूम डॉक्टर शेहाब ज़फ़र ने खिदमत-ए- खल्क का जो सिलसि ला शुरू किया था,उसे जारी रखने का वक्त आ गया है।उनकी पसन्द दीदा मुहिमों में से एक"रमज़ान किट" के वितरण का कार्य है, जो कि आज से शुरू कर दिया गया है।उन्हों ने यह भी कहा कि पिछले साल आप सभी के सहयोग और सभी के दुआओं से 105 रमज़ान किट यतीमों, बेवाओं और ज़रूरत मंदों तक पहुँचाई गई थीं। इस साल लक्ष्य और बड़ा है,ताकि कोई भी घर इबादत के इस महीने में राशन से मह रूम न रहे। संस्था के सदस्य एम वाई उस्मा नी इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य अबुल हाशिम खान,एच आर ए इण्टर कॉलेज और हॉस्पिटल के प्रबन्धक अंसार खान, समाज सेवी एजाज़ मालिक, डॉक्टर मोबीन सिद्दी की,अब्दुर्रहमान सिद्दी की,डॉक्टर नज़र मोह म्मद,इसरार अंसारी शादाब ज़फर ,अख्तर खां,पूर्व सभासद अया ज खान,सोनू,आफाक, तनवीर के अलावा सम्पन्न लोगों से अपनी ज़कात,सदका और अतियात यानी की (दान) के ज़रिए इस नेक काम का हिस्सा बनने के लिए अपील किया है। उन्होंने यह भी कहा कि आपकी एक छोटी सी मदद किसी गरीब मज़लूम परिवार के माहेरमज़ान को खुश गवार बनाकर उसके चेहरे पर मुस्कान ला सकती है, औरआप के लिए ज़खीरा- ए- आख़िरत बन सकती है।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know