पचपेड़वा बलरामपुर - कॉंग्रेस पार्टी राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का कांग्रेसियों द्वारा उत्साहपूर्वक केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी नेता डॉ इश्तियाक अहमद खान ,जिला कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष और कांग्रेस पार्टी के क्रमण कार्यकर्ता कौशल बिहारी पाठक केदारनाथ पांडे,राम बहादुर दुबे और कांग्रेस पार्टी के तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इश्तियाक अहमद खान ने कहा कि महिला शक्ति की बुलंद आवाज़, साहस, संघर्ष और संवेदना की सशक्त प्रतीक प्रियंका गांधी संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूती प्रदान कर रही हैं। ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु प्रदान करें।कांग्रेस पार्टी के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know