उतरौला बलरामपुर- भगवान सोमेश्वर के प्रति अटूट आस्था, अनुपम समर्पण और अविस्मरणीय बलिदान के लगभग 1000 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” के अन्तर्गत उतरौला में स्थित प्राचीन दुःख हरण नाथ मन्दिर के प्रांगण में एक भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
 अवसर पर विधायक राम प्रताप वर्मा ने भगवान शिव का विधि विधान से दुग्धा भिषेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और देश की उन्नति की कामना करते हुए इस कार्यक्रम के दौरान मन्दिर परिसर में श्रद्धा लुओं ने दर्शन-पूजन के साथ सामूहिक स्वच्छता अभियान भी चलाया गया, और संतजनों को अंग वस्त्र भेंट कर उन का आशीर्वाद भी प्राप्त किया। पूरा वातावरण हर-हर महादेव के जय घोष और भक्ति भाव से ओत प्रोत नजर आया।
इस मौके पर उपस्थित जन समूह को सम्बोधि त करते हुए विधायक राम प्रताप वर्मा ने कहा कि सोमनाथ केवल एक मन्दिर नहीं, बल्कि भारत की आत्मा और अस्मिता का एकप्रतीक है। उन्होंने यह भी कहा कि “सोमनाथ पर हुए आक्रमणों के बाद भी जिस तरह हमारी संस्कृ ति, आस्था और स्वाभि मान बार-बार खड़े हुए, वही भारत की असली शक्ति भी है।आज का यह सोमनाथस्वाभिमान पर्व आने वाली पीढ़ियों को यह सन्देश देता है कि हम अपने इतिहास, धर्म और राष्ट्र गौरव को कभी भूल नहीं सकते।”
विधायक ने यह भी कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में सांस्कृतिक चेतना जगाने का कार्य कर रही हैं,और समाज को अपनी जड़ों से जोड़ ते हुए आगे की तरफ बढ़ रहीं हैं। उन्होंनेसभी श्रद्धालुओं और आयोज कों को इस सफलआयो जन के लिए बधाई भी दी। इस कार्यक्रम में महन्त मयंक गिरी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रति निधि अनूप चन्द गुप्ता, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि  महिपाल चौधरी, जिला सह संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ के देवा नन्द गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष रमेश कुमार जयसवाल, नगर अध्यक्ष फणींद्र गुप्त, नीरज कुमार गुप्ता, रोहित कुमार गुप्ता, अमित कुमार गुप्ता,महेश कुमारगुप्ता के अलावा भारी  संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

              हिन्दी संवाद न्यूज से
             असगर अली की खबर
               उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने