बलरामपुर- सिसवा ग्राम सभा के प्रधान मोहम्मद आमिर द्वारा सार्वजनिक रूप से की गई अभद्र, आपत्तिजनक एवं समाज में वैमनस्य फैलाने वाली टिप्पणी के संबंध में पचपेडवा थाना उपस्थित होकर प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। उक्त कृत्य से सामाजिक सौहार्द, शांति व्यवस्था एवं धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) / IPC की सुसंगत गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई किए जाने का अनुरोध किया गया। पचपेडवा कोतवाल द्वारा तत्परता दिखाते हुए मामले का संज्ञान लिया गया एवं आरोपी की गिरफ्तारी की गई
कानून व्यवस्था के विरुद्ध एवं समाज-विरोधी मानसिकता रखने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know