उतरौला बलरामपुर - सोमवार को एच आर ए इण्टर कालेज के प्रांगण में स्वच्छ भारत–स्वच्छ विद्यालय अभियान के अन्तर्गत भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय वर्तमान में शिक्षा मंत्रालय के निर्देशानुसार स्वच्छ विद्यालय में कार्यक्रम के तहत विद्यालय के परिसर में स्वच्छता सम्बन्धी गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वर्ष 2014 में प्रारम्भ किए गए, स्वच्छ भारत मिशन के तहत 11वर्ष पूर्ण होने पर इसके महत्व पर विस्तार पूर्वक से चर्चा की गई। इस क्रम में विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के द्वारा स्वच्छता के विभिन्न पहलुओं पर भी प्रकाश डाला गया, तथा छात्रों को स्वच्छ जीवन- शैली अपनाने के लिए भी प्रेरित किया गया।
इस कार्यक्रम के अन्त र्गत विद्यालय के प्राथ मिक विभाग के एच. ओ.डी.,एस आर साहू के द्वारा विद्यार्थियों को सम्बोधित भी किया गया। उन्होंने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वच्छता का सीधा सम्बन्ध हमारे स्वास्थ्य से है। यदि हम अपने घर, विद्यालय एवं आस पास के वातावरण को स्वच्छ रखें,तोअनेक रोगों से बचा जा सकते है। अतः हम सभी का यह कर्तव्य है, कि स्वच्छता को अपनी दैनिक जीवन-शैली का अभिन्न अंग बनाएं। इस कार्यक्रम के अन्त में सभी उपस्थित शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के द्वारा स्वच्छता बनाए रखने का एक सामूहिक संकल्प लिया गया है।
इस कार्यक्रम की सफल ता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य वी.के. श्रीवास्तव एवं प्रबंधक अंसार अहमद ख़ान के द्वारा सम्पूर्ण विद्यालय परिवार को बधाई भी दी गई। इस अवसर पर वी.पी.एस. मेहताब आलम एवं शहज़ाद की गरिमामयी उपस्थिति रही।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know