उतरौला बलरामपुर - बजाज हिन्दुस्तान शुगर लिमिटेड, इटई मैदा, उतरौला एवं गन्ना विकास परिषद उतरौला के संयुक्त तत्वावधान मे गन्ना समिति उतरौला के अध्यक्ष तोताराम वर्मा की अध्यक्षता में गन्ना प्रजातियों की पहचान के सन्दर्भ में वर्क शॉप का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ इकाई प्रमुख श्याम सिंह के द्वारा करते हुए,गन्ना फसलोत्पादन में गन्ना प्राजातियों के महत्ता पर विस्तार रुप से चर्चा कर उपस्थित गन्ना कृषकों को गत वर्ष के सम्पूर्ण गन्ना मूल्य भुगतान की सूचना दी गई है। उनके द्वारा अपने सम्पूर्ण पेराई योग्य गन्ने को चीनी मिल को ही अपूर्ति करने की अपील करते हुए,वर्तमान पेराई सत्र का गन्ना मूल्य भुगतान शीघ्र ही तेजी से प्रारम्भ होने की जानकारी भी दी गई।तत्पश्चात ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक नरेन्द्र कुमार सिंह के द्वारा गन्ना प्रजातियो की पहचान मे प्रयुक्त होने वाले अकारकीय लक्षणो पर विस्तार पूर्वक से प्रकाश डाला गया है। महाप्रबंधक गन्ना डाक्टर आरoपीo शाही ने गन्ना प्रजातियो की पहचान की महत्त्व को विशेष तौर पर उजा गर करते हुए गन्ना कृष को से अपने सम्पूर्ण पेराई योग्य गन्ने का संयुक्त गन्ना सर्वेक्षण दिनांक 20 जनवरी से लेकर 5फरवरी के मध्य किया जायेगा। शुचिता पूर्वक करने के निर्देश भी दिए गए। कार्यक्रम स्थल पर ही ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक एवं महाप्रबंधक गन्ना की उपस्थित मे वरिष्ठ प्रबन्धक गन्ना निखिलेश सिंह एवं अपर प्रबन्धक गन्ना विजय कुमार पांडेय के द्वारा गन्ने की विभिन्न गन्ना प्रजातियों जैसेकोo-o118,15023,98014,कोoलखo-14201,16202,15466,94184,कोoशाo-13235,13231,18231,17231,कोoसेo-10239,8452,कोoलख-14204 आदि की पह चान एवं उसके गुणो से कृषक एवं चीनी मिल स्टाफ/गन्ना विकास सुपर वाइजर को मौके पर ही परिचित कराते हुए उक्त प्रशिक्षण को सम्पन्न कराया। इसके पश्चात समस्त प्रशिक्षुओं को चीनी मिल के यार्ड में ले जाकर गन्ने के किस्म का पहचान भी कराया गया, जिसमें प्रशिक्षओं के द्वारा गन्ने को सुनिश्चित लक्षणों के आधार पर प्रजाति की पुष्टि गई है। इस प्रशि क्षण कार्यक्रम में चीनी मिल के सहायक प्रबन्ध क गन्ना आईoजीo चौधरी,ओम प्रकाश वर्मा,एवं समस्त गन्ना टीम के साथ साथ उतरौला गन्ना विकास परिषद के अतुल कुमार सिंह,परमेश्वर कुशवाहा, उपेन्द्र सिह,अजीत चौध री,अखिलेश कुमार के अलावा समस्त गन्ना विकास सुपर वाइजर तथा प्रगतिशील कृषक कमरुददीन उर्फ डम्पर रमेश चन्द्र दूबे,प्रमोद कुमार वर्मा, राजेश कुमार वर्मा,राम कृपाल यादव के अलावा भारी संख्या गणमान्य कृषक गण ने प्रतिभाग कर इसका लाभ उठाया गया।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know