उतरौला बलरामपुर - विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण में नो मैपिंग वाले मतदाताओं के नोटिस की सुनवाई के 20 ए ई आर ओ की तैनाती की गई है।मतदाता नोटिस सम्ब न्धित प्रकरण का निस्तारण ए ई आर ओ के माध्यम से किया जायेगा। विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण में ऐसे मतदाता जिनका नाम 2003 की मतदाता की सूची दर्ज नहीं है। ऐसे मतदाता नो मैपिंग की श्रेणी में है। उतरौला विधानसभा में ऐसे मतदाताओं की संख्या 16318 है इन मतदाताओं को नोटिस बी एल ओ के माध्यम से दी जाएगी, और उन मतदाताओं की सुनवाई के 20 ए ई आर ओ के द्वारा की जाएगी। बूथ संख्या 1से लेकर185 तक की सुनवाई तहसी ल उतरौला,पूर्ति कार्या लय और नगर पालिका उतरौला में बूथ संख्या 186 से लेकर 301तक बूथों के मतदाताओं की सुनवाई ब्लाक सभागार गैंडास बुजुर्ग और राज कीय विद्यालय ईटई रामपुर में की जाएगी तथा 302 बूथ से लेकर 485 बूथ तक के मत दाता जो नो मैपिंग में है उनकी सुनवाई रेहरा बाजार ब्लाक सभागार पंचायत भवन गुमा फातमा जोत,व पंचायत भवन कम्मर पुर में किया जाएगा। इस सम्बन्ध में उपजिला धिकारी उतरौला अभय सिंह ने बताया कि मत दाताओं को अपने साक्ष्य ई आर ओ के सम्मुख देने पर उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज होगा।

            हिन्दी संवाद न्यूज से
           असगर अली की खबर
            उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने