उतरौला बलरामपुर - मंगलवार को विकास खण्ड उतरौला अन्तर्गत ग्राम पंचायत जोगीवीर में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में वर्ष के प्रथम माह जनवरी का संकुल शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में न्याय पंचायत के सभी शिक्षक,शिक्षा मित्र उपस्थित रहे। बैठक में प्राथमिक स्तर पर प्रेरक गतिविधि, हमारे प्रयास, एकेडमिक नियोजन, विभागीयप्राथ मिकता सत्र, पूर्व माध्यमिक स्तर पर प्रेरक गतिविधि, बैगलेस शनिवार अनुभव और सीख,डिजिटल संसा धनों का प्रभावी उप योग, विभागीय प्राथमि कता सत्र समेकन के अलावा अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विस्तृतरूप से चर्चा की गई। इसके अलावा शिक्षकों के द्वारा लाए गए, शिक्षण अधिगम सामाग्री का प्रस्तुतीकरण भी किया गया। इस दौरान संकुल शिक्षक देश रत्न के द्वारा टीएलएम के माध्यम से प्रस्तुतिकरण कर शिक्षण अधिगम को सरल व प्रभावी बनाने पर प्रकाश डाला गया। इसी प्रकार न्याय पंचायत बिरदा बनिया भारी के प्राथमिक विद्यालय कोहिनिया, पनवापुर रमवापुर के कम्पोजिट रैगाई, बढ़या पकड़ी के प्राथमिक विद्यालय रेहरा माफी, मनापार बहेरिया के प्राथमिक विद्यालय डाबरा,रेडव लिया के कम्पोजिट विद्यालय पेहर, तिलखी बढ़या के प्राथमिक विद्यालय सुरहिया देवर, इमलिया बनघुसरा के उच्च प्राथमिक विद्या लय हबीबपुर में माह जनवरी का शिक्षक संकुल बैठक सम्पन्न हुआ। संकुल शिक्षक देश रत्न,कुलदीप कुमार, संजय कुमार, बालक राम, घनश्याम यादव,अमीर अल्तमस, नीलू पांडेय, शहनाज़ बेगम, रेहाना खातून, शबी फात्मा, गीता गुप्ता, रत्ना गुप्ता, राशिदा के अलावा तमाम शिक्षक गण मौजूद रहे।
                 हिन्दी संवाद न्यूज से
                असगर अली की खबर
                 उतरौला बलरामपुर। 
 
           

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने