उतरौला बलरामपुर - मंगलवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योज ना में उतरौला तहसील मुख्यालय पर एक निजी मैरिज हाल में सामुहिक विवाह समा रोह का आयोजन किया गया। जिसमें कुरान और गीता के श्लोकों के साथ साथ 187 जोड़ों का विवाह कराया गया।
सामूहिक विवाह समारोह में नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए सदर विधायक पल्टू राम ने कहा कि मुख्य मंत्री आदित्य योगी नाथ के प्रयास से गरीब पिछड़े व दलित परिवार के युवतियों युवको का विवाह का आयोजन कराकर उन्हें सामाजिक समरसता प्रदान भी की गई है। इस विवाह में शामिल नवविवाहित जोड़ा को पचास हजार रुपए का चेक व आशीर्वाद स्वरूप घर गृहस्थी के सभी सामग्री भी दी गई है। सरकार के इस वितरण से ऐसे परिवारों को लाभ मिलेगा, जो परिवार अपने लड़कियों का विवाह कर पाने में अस्मर्थ थे। उतरौला के विधायक राम प्रताप वर्मा ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि इस आयोजन से गरीब पिछड़े व दलित परिवार के युवतियों का विवाह सरकार ने कराकर उनके परिजनों का बोझ हल्का किया है।अब नवविवाहित जोड़े विवाह के बाद सुखी दाम्पत्य अपनी जीवन व्यतीत कर सकेंगे। सरकार ने इस योजना में हिन्दू मुस्लिम दोनों समुदाय के युवतियों व युवकों का विवाह कराकर सबका साथ सबका विकास के लक्ष्य को पूरा किया है।उपजिला धिकारी उतरौला अभय सिंह ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि अधिकारि यों ने इस योजना कि लाभ दिलाकर सरकार की महत्वाकांक्षी योजना को पूरा करने में एक कड़ी साबित हुआ हैं। आदर्श नगर पालिका परिषद उतरौला अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप चन्द्र गुप्ता ने कहा कि उतरौ ला नगर के चारों विका स खण्ड श्रीदत्तगंज, उतरौला,रेहरा बाजार व गैडास बुजुर्ग क्षेत्र के पात्र लाभार्थियों का विवाह कराकर उन्हें नया जीवन प्रदान किया गया है। इस समारोह में नवविवाहित जोड़ों का नगर में नगर पालिका परिषद उतरौला स्वागत करती है, और उनके सुखी दाम्पत्य जीवन की कामना भी करती है। इस समारोह में मुख्य विकासअधिकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी,समस्त खण्ड विकास अधिकारी, सहा यक विकास अधिकारी, आदर्श नगर पालिका परिषद उतरौला के सभी अधिकारी व कर्मचारी के अलावा तो विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। आयोजन स्थल पर नवविवाहित जोड़ों व उनके अभिभावकों व अधिकारियों को भी भोजन कराया गया। नवविवाहित जोड़ों को उपहार भी दिया गया।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know