बलरामपुर- आज दिनांक 01 जनवरी 2026 को नव वर्ष पर जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धाश्रम, आबर, गौरा रोड बलरामपुर में एक सौहार्दपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी एवं जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी सहित समाज कल्याण विभाग से संबंधित विभिन्न अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर वृद्धाश्रम में निवासरत बुजुर्गजनों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही उपस्थित अधिकारियों द्वारा भी आत्मीयता के साथ शुभकामनाएं देते हुए मिष्ठान एवं फल आदि का वितरण किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धजनों के प्रति संवेदनशीलता, सम्मान एवं सामाजिक सहभागिता को और अधिक सुदृढ़ करना रहा।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know