उतरौला बलरामपुर - थाना कोतवाली उतरौला के प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह को गृह मंत्रालय के द्वारा उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उत्कृष्ट सेवा पदक से उनको सम्मानित किया जाएगा।यह सम्मान 26 जनवरी के शुभ अवसर पर पुलिस रिजर्व लाइन में आयोजित गणतंत्र दिवस के मौके पर परेड के दौरान मुख्य अतिथि के द्वारा प्रदान किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित सम्मान की घोषणा से पुलिस महकमे के अलावा पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। प्रभारी निरीक्षकअव धेश राज सिंह इसके पूर्व वर्ष में 2020 ईo में बस्ती जनपद में तैनाती के दौरान अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुलिस महानिदेशक के द्वारा प्रशंसा चिन्ह(रजत)से भी सम्मानित किए जा चुके हैं।उन्होंने अपने ही सेवाकाल में अपराध नियंत्रण,कानून-व्यवस्था को मजबूत करने तथा जनहित से जुड़े मामलों में त्वरितऔर प्रभावी कार्यवाही कर एक कुशल पुलिस अधि कारी के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई है। थाना कोतवाली उतरौला में भी तैनाती के दौरान प्रभारी निरी क्षक अवधेश राज सिंह ने संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी,फरिया दियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण तथा आम जन के साथ संवाद को सुदृढ़ करने पर विशेष रूप से ध्यान रखा।उन की कार्यशैली के चलते पुलिस और जनता के बीच विश्वास का माहौल बना रहा,जिसका सका रात्मक प्रभाव क्षेत्र की कानून-व्यवस्था पर भी काफी असर पड़ा है।
पुलिस विभाग में प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह को एक अनुशासि त कर्तव्यनिष्ठ और संवे दनशील अधिकारी के रूप में जाना जाता है। वे न केवल अपने अधी नस्थ कर्मियों का मनो बल बढ़ाने में अग्रणी रहते हैं, बल्कि हर परि स्थिति में नियमों के अनु रूप निष्पक्ष कार्यवाही के लिए भी पहचाने जाते हैं। सख्ती और मानवीय दृष्टिकोण के सन्तुलन ने उन्हें एक आदर्श पुलिसअधिकारी के रूप में स्थापितकिया गया है।उनका उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए चयनन केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है,बल्कि जनपद बलरामपुर के लिए भी गौरव की बात मानी जा रही है। पुलिस कर्मियों और स्थानीय नागरि कों ने उनके सम्मान पर प्रसन्नता व्यक्त करतेहुए इसे ईमानदार और समर्पित पुलिसअधिकारियों के लिए एक प्रेरणास्रोत भी बताया जाता है।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know