बलरामपुर - आज विकास खंड बलरामपुर के ग्राम कटिया के निकट बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लिमिटेड (बी-पैक्स) देवरांवा के शुभारंभ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चेयरमैन डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू ने फीता काटकर समिति का विधिवत उद्घाटन किया तथा उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि बी-पैक्स जैसी सहकारी समितियाँ किसानों, जनमानस और स्थानीय अर्थव्यवस्था को आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभाती हैं। यह पहल ग्रामीण विकास,स्वरोजगार सृजन और सहकारी व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है,जो भविष्य में विकास के नए द्वार खोलेगी।
कार्यक्रम के दौरान सहकारिता से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई तथा किसानों को मिलने वाली सुविधाओं, ऋण व्यवस्था, कृषि आदान-प्रदान और ग्रामीण उत्थान की योजनाओं की जानकारी दी गई। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने भी इस पहल को सराहनीय बताते हुए इसे क्षेत्र के लिए मील का पत्थर बताया।
इस अवसर पर डी.पी. सिंह बैस,संजय शुक्ल, विनोद वर्मा, राम बेचन वर्मा, राम उजागर यादव, राघवराम प्रधान,पतिराम वर्मा, मनीष श्रीवास्तव, नान बाबू चौहान, मंशारामा यादव, जानकी प्रसाद, जानकी वर्मा, रमि नरेश यादव (प्रधान भरौड़ी), पहलवान गौतम (पूर्व प्र० अ०),कुलदीप प्रजापति (प्रधान), एलडीबी चेयरमैन घनश्याम तिवारी, पूर्व प्रधान देवरांवा अमरेंद्र प्रताप “लल्लू”,पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश गुप्ता, शिखा (प्र० अ० कठिया), राम अभिलाख यादव (मुख्य प्रवक्ता), तिलक राम चौहान,कुंदन चौधरी, राम राज सिंह,राम कुमार यादव,गजेन्द्र कुमार यादव (प्रभारी सचिव),रविशंकर चौधरी (सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक),राजेश कुमार (अपर जिला सहकारी अधिकारी,बलरामपुर)विजय कुमार मिश्रा (अपर जिला सहकारी अधिकारी,सदर बलरामपुर) सहित बड़ी संख्या में सम्मानित जन व ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन सकारात्मक संदेश के साथ हुआ कि बी-पैक्स देवरांवा आने वाले समय में किसानों और ग्रामीण समाज के आर्थिक व सामाजिक उत्थान का मजबूत आधार बनेगा।

             हिन्दी संवाद न्यूज से
              रिपोर्टर वी. संघर्ष
                बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने