उतरौला बलरामपुर- विगत दिन मंगलवार को व्हाइट हाउस मैरिज हाल में समाजवादीपार्टी में अनुशासन‌ हीनता के मामले को लेकर जिला स्तर पर कड़ा रुख को अपनाते हुए है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉक्टर मणिक लाल कश्यप के द्वारा पार्टी संगठन की गरिमा को बनाए रखने के उद्देश्य से बड़ी कार्यवाही करते हुए जिला सचिव फिरोज़ अहमद खान को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।जारी पत्र के अनुसार, फिरोज़ अहमद खान के द्वारा समय-समय पर पार्टी की मर्यादा,अनुशासन एवं संगठनात्मक निर्दे शों की अवहेलना की जा रही थी। उनके आचरण को लेकर संगठन स्तर पर गम्भीर आपत्तियो को लेकरदर्ज की गई थीं। पार्टी के द्वारा मौखिक रूप से उन्हें कई बार सचेत भी किया गया था, इसके बावजूद भी उनके व्यवहार में अपेक्षित तरीके से सुधार नहीं पाया गया।पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि फिरोज़ अहमद खान की अनुशासनहीन गतिविधियों से पार्टी की छवि को नुकसानपहुंचा तथा संगठनात्मक कार्य प्रणाली के विपरीतकार्य किए गए। ऐसे में पार्टी हित को सर्वोपरि रखते हुए और संगठन की एकता एवं अनुशासन बनाए रखने के लिए समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्षश्यामलाल पाल की अनुमति से उन्हें तत्काल प्रभाव से समाजवादी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता एवं सभी दायित्वों से मुक्त कर दिया गया है। इस सम्बन्ध में जिला अध्य क्ष डॉक्टर मणिक लाल कश्यप ने स्पष्ट किया कि समाजवादी पार्टी एक अनुशासित संगठन है,जहां संगठन विरोधी गतिविधियों और अनु शासनहीनता के लिए कोई स्थान नहीं बचा है। पार्टी के द्वाराभविष्य में भी ऐसे मामलों में सख्त कार्यवाही करता रहेगा, ताकि संगठन को मजबूत औरअनुशासित रखा जा सके। पार्टी के द्वारा की गई इस कार्य वाही की जानकारी प्रदेश नेतृत्व एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष को भी प्रेषित कर दी गई है। राजनी तिक गलियारों में इस फैसले को संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक अहम कदम को माना जा रहा है।

            हिन्दी संवाद न्यूज से
           असगर अली की खबर
             उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने