उतरौला बलरामपुर- विकास खण्ड रेहरा बाजार अन्तर्गत ग्राम पंचायत सोमरहा रेहला मंडल शक्ति केन्द्र बढ़या फरीद खां के बूथ संख्या 325 एवं बूथ संख्या 326 पर विधा यक राम प्रताप वर्मा ने पहुँच कर मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम की विस्तृत रूप से समीक्षा की। इस दौरान बी एल ओ से मुलाकात कर इस कार्यक्रम की प्रगति व्यवस्थाओं तथा आवश्यक सुधारों का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। साथ ही साथ मतदाता सूची को और भी अधिक सटीक एवं अद्यतन बनाने हेतु आवश्यक निर्देश भी प्रदान किए। विधायक राम प्रताप वर्मा ने कहा कि नागरिकों का सहयो ग इस अभियान की सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। उन्होंने यह भी बताया, कि कई परिवार पूरे उत्साह के साथSIR का फॉर्म भर रहे हैं, और आवश्यक दस्ता वेज उपलब्ध भी करा रहे हैं, जिससे कार्य सुव्यवस्थित गति से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि परिवार में कोई व्यक्ति 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुका है, तो उसका नाम जोड़ने के लिए प्रमाण अवश्य दें, साथ ही साथ यदि किसी सदस्य का निधन हो गया है तो उसका नाम हटवाना भी जरूरी है, ताकि मतदाता सूची सही तरीके से बन सके। स्थानीय नागरिकों ने भी इस पहल का स्वागत किया है, और कहा है कि SIR प्रक्रिया से मतदाता पहचान और मतदान व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। नगर पालिका क्षेत्र के सभी वार्डों में यह अभियान चरण बद्ध तरीके से संचालित किया जा रहा है,और इसे समय पर पूर्ण करने के लिए प्रशासन पूरी तत्परता के साथ कार्य कर रही है।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know