आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत मण्डल महिला सम्मेलन आयोजित, भाजपा नेता शेरावाली शुक्ला ने दी जानकारी
बलरामपुर/तुलसीपुर आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत सुगानगर, विकास खंड तुलसीपुर, जनपद बलरामपुर में मण्डल महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य “हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी” के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना रहा।
सम्मेलन की मुख्य अतिथि भाजपा नेता शेरावाली शुक्ला रहीं। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि यह अभियान देश को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण महिलाएं यदि स्वदेशी उत्पादों को अपनाएं और स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार को बढ़ावा दें, तो आत्मनिर्भर भारत का सपना शीघ्र साकार हो सकता है।
शेरावाली शुक्ला ने महिलाओं से आत्मनिर्भर बनने, घरेलू व स्थानीय उत्पादों के उपयोग को बढ़ाने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने महिला सशक्तिकरण को ग्रामीण विकास की रीढ़ बताया।
कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं के साथ-साथ ग्राम पंचायत के संभ्रांत लोग भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। वक्ताओं ने स्वदेशी, महिला सशक्तिकरण और सरकारी योजनाओं पर अपने विचार साझा किए। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने स्वदेशी अपनाने और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
उमेश चन्द्र तिवारी
9129813351
हिंदी संवाद न्यूज
बलरामपुर
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know