भारतीय जनता पार्टी युवा नेता शेरावाली शुक्ला के कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 129वां एपिसोड भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों के द्वारा ध्यानपूर्वक सुना गया।
इस अवसर पर शेरावाली शुक्ला ने कहा कि ‘मन की बात’ देशवासियों को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने वाला एक सशक्त, प्रभावी और प्रेरणादायक माध्यम है।
उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा आत्मनिर्भर भारत, सामाजिक सहभागिता, युवाओं की भूमिका तथा भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत पर दिए गए संदेशों की सराहना की।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विचार जनमानस में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देते हैं और नागरिकों में राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी एवं समर्पण की भावना को मजबूत करते हैं। ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता और नेतृत्व के बीच संवाद का एक मजबूत सेतु है, जो देश को एकजुट रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने प्रधानमंत्री के विचारों को गंभीरता से सुना और उन्हें प्रेरणादायक बताया। इस अवसर पर अवधेश शुक्ला, समीर शुक्ला, संतमणि तिवारी, रामकुमार मिश्रा (एडवोकेट), नरेंद्र सिंह तथा भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष ऋषभ सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
उमेश चन्द्र तिवारी
9129813351
हिंदी संवाद न्यूज
बलरामपुर
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know