उतरौला बलरामपुर - नवागत जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने सोमवार को सुबह तहसील उतरौला क्षेत्र के बड़हरा कोट का अचानक दौरा किया। असमय हुई बारिश से धान की फसलों के नुकसान का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी प्रभावित किसानों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना, और फसल क्षति की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने खेतों में जाकर स्वयं धान की बर्बाद हुए फसल देखी। किसानों ने बताया कि हाल ही में हुई तेज बारिश से उनकी फसलें बुरी तरह से प्रभावित हो गई हैं। कई किसानों की फसलें पूरी तरह से गिर गई हैं, जिससे उत्पादन पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है।जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद राजस्व विभाग और कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश किया गया कि फसल क्षति का सर्वे तत्काल प्रारम्भ किया जाए और प्रभावित किसानों को यथा शीघ्र मुआवजा दिलाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी पात्र किसान राहत से वंचित न रहे,इसके लिए सर्वे में पारदर्शिता और गति दोनों आवश्यक हैं। इस दौरान जिलाधिकारी ने गन्ने की फसल का भी निरीक्षण किया,और उसकी स्थिति के बारे में कृषि अधिकारियों से जानकारी भी प्राप्त की। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि शासन द्वारा फसल की क्षति भरपाई हेतु हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इस दौरान उपजिलाधिकारी अभय सिंह, तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक व लेखपाल सहित जिले के तमाम सम्बन्धित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।जिलाधिकारी नेकिसानों से कहा है कि वे अपने खेतों में हुई क्षति की सूचना स्थानीय राजस्व अधिकारियों को दें ताकि क्षतिपूर्ति निर्धारित समय पर मिल सके।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know