उतरौला बलरामपुर- बार एसोसिएशन उतरौला के अध्यक्ष अखिलेश सिंह के नेतृत्व में संघ के एक अधिवक्ता अखिलेश यादव के परिवार के ऊपर जबरन बिना मेडिकल रिपोर्ट में पुष्टि हुए उतरौला पुलिस ने अपने मनमानी तरीके से धारा 118 (2) की बढ़ोतरी कर उनके घर में बिना महिला पुलिस  को लेकर घुसकर तांडव मचाया दिया है तथा गाली-गुप्ता भी दिया गया है,और सी सी टीवी कैमरा का डी वी आर उखाड़ कर निकाल लाए हैं तथा पुलिस उपाध्यक्ष उतरौला के द्वारा न्यायिक अधिकारी के चेम्बर में जाकर रिमांड स्वीकार  करने हेतु दबाव बनाया गया है। जिसका अधिवक्ता संघ उतरौला घोर निन्दा करता है। पुलिस के मन माने रवैये से अधिवक्ताओं में आक्रोश है,और न्यायिक कार्य को बहिष्कार कर दिया है।

        हिन्दी संवाद न्यूज से
       असगर अली की खबर
         उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने