उतरौला बलरामपुर - शनिवार को जिलाधिकारी बलरामपुर विपिन कुमार जैन ने तहसील उतरौला के विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया, जिलाधिकारी ने तहसील में स्थित न्यायालयों का निरीक्षण कर पुरानी पत्रावलियों के निस्तारण पर नाराजगी व्यक्ति की। जिलाधिकारी  बलरामपुर विपिन कुमार जैन ने संग्रह विभाग में वसूली, सेवा पुस्तिका का भी निरीक्षण किया,और वसूली के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया गया। जिलाधिकारी ने भूलेख मे खतौनी के अद्यतन की जानकारी लेने के साथ साथ वरासत से सम्बन्धित जानकारी हासिल की। जिलाधिकारी ने राजस्व अभिलेखागार में अभिलेखों का निरीक्षण किया और उसे ठीक से रखने का निर्देश दिया, ग्राम सभा पट्टा कृषि व आवासीय आवंटन के अपडेट व रजिस्टर के रख रखाव को सही से करने का आदेश दिया गया। जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने तहसील में स्थित न्यायालयों के पटल का निरीक्षण करने के साथ साथ पुरानी पत्रावलियों को निस्तारण पर नाराजगी व्यक्ति की, और इन वादों को शीघ्र ही निस्ता रण करने का आदेश सम्बन्धित अधिकारी को दिया गया। तहसील में आपूर्ति विभाग का भी निरीक्षण कियागया। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी अभय कुमार सिंह, तहसीलदार वीरेन्द्र कुमार,नायब तहसीलदार प्रतिमा मौर्या नायब तहसीलदार रेहरा अजीत सिंह के अलावा तहसील के रमेश सिंह, मंशा राम पांडेय, रवि कुमार, रघुराज व प्रमोद कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

          हिन्दी संवाद न्यूज से
         असगर अली की खबर
          उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने