बलरामपुर- अध्यक्ष, (राज्यमंत्री स्तर प्राप्त) उ.प्र. राज्य महिला आयोग का जनपद बलरामपुर में 07 नवंबर को भ्रमण विक्रम भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। अध्यक्ष राज्य महिला आयोग द्वारा प्रातः 10:00 बजे संयुक्त जिला चिकित्सालय बलरामपुर में अध्यक्ष द्वारा निरीक्षण/गोद भराई, अन्नप्राशन एवं कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगी। तत्पश्चाप 11:15 बजे जय प्रकाश नारायण आश्रम पद्धति विद्यालय, शेखुईकला, बलरामपुर में शक्ति संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगी।
12:30 बजे विकास भवन सभागार कक्ष, बलरामपुर में कल्याण विभाग, बाल विकास व पुष्टाहार विभाग, समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, उधोग विभाग, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, पंचायती राज विभाग, कौशल विकास विभाग, परिवहन विभाग, मातृ शिशु एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा संचालित महिलाओं से सम्बन्धित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक तथा जनपद में महिला उत्पीड़न से सम्बन्धित प्रकरणों की पुलिस अधीक्षक अथवा उनकी ओर से नामित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, महिला थानाध्यक्ष एवं सम्बन्धित थाने के क्षेत्राधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक / जनसुनवाई करेंगी।
इसके उपरांत अध्यक्ष राज्य महिला आयोग आयोग द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, जिला कारागार का निरीक्षण किया जाएगा।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know