उतरौला बलरामपुर - भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) भारतीय मजदूर किसान संगठन (राष्ट्रवादी) के जिला अध्यक्ष रवि सिंह के द्वारा विकास खण्ड रेहरा बाजार के प्रांगण में 15/11/25 को जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में विभिन्न समस्याओं को लेकर एक जनसभा को आयोजित कर पांच सूत्रीय ज्ञापन खण्ड विकास अधिकारी रेहरा बाजार को सौंपते हुए उन्होंने कहा कि सहकारी समिति पर एन पी के खाद्य न होने के कारण किसानों की रवी की फसल की बुवाई शुरू हो गई है। एन पी के खाद्य को उपलब्ध कराई जाएं। ग्राम पंचायत किशूनपुर ग्रिन्ट के रमगढ़वा गांव के निवासी मुन्ना लाल वर्मा के घर से पिच रोड तक इण्टर लाकिंग कराया जाएं ताकि गांव वालों को आने जाने कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। किशून पुर ग्रिन्ट में 2024 व 2025 में बने आवास की सूची उपलब्ध कराई जाएं। ग्राम पंचायत नौवा कोल के पंडित पुरवा गांव के निवासी राम किशुन चौधरी के घर के बगल में लगे इण्डिया मार्का हैंडपंप से गंदा पानी आ रहा है इसको रिबोर कराया जाएं। ग्राम पंचायत किशूनपुर ग्रिन्ट का आय और क्रय का ब्यूरा 2021से लेकर 2025 तक का उपलब्ध कराई जाएं। इस मौके पर छत्रपाल राजभर बछराज वर्मा, सन्त राम यादव, श्याम बिहारी मोर्या,राम मनोहर, विपिन कुमार यादव, बाड़े लाल पाण्डेय,राम तीरथ यादव, सालार प्रसाद जायसवाल,राम नरेश, राम औतार आदि लोग उपस्थित रहे। 

            हिन्दी संवाद न्यूज से
           असगर अली की खबर
             उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने