जलालपुर (अंबेडकर नगर)। विजयदशमी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया।


पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत


कस्बे के नहबिया मोहल्ले से निकले स्वयंसेवक अनुशासित पंक्तियों में कदमताल करते हुए देशभक्ति के नारों के साथ नगर भ्रमण करते हुए रामलीला मैदान पहुँचे। मार्गभर स्थानीय नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।


 रामलीला मैदान में शस्त्र पूजन



रामलीला मैदान में संघ के कार्यक्रम का समापन शस्त्र पूजन के साथ हुआ। स्वयंसेवकों ने पारंपरिक परिधान में विधिविधानपूर्वक शस्त्र पूजन कर विजयदशमी का पर्व मनाया।

संघ अधिकारियों ने कहा कि यह परंपरा शक्ति और संयम का प्रतीक है, जो समाज में अनुशासन और राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रोत्साहित करती है।


 बड़ी संख्या में रही उपस्थिति



शताब्दी वर्ष के इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों की उपस्थिति रही। प्रांत एवं जिला स्तर के पदाधिकारी, स्थानीय गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में शामिल हुए।


प्रमुख अतिथि



इस अवसर पर बौद्धिक प्रमुख अयोध्या विभाग के डॉ. हर्षवर्धन, विहिप के हृदयमणि मिश्र, माननीय संघचालक बाबूराम व गोविंद भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव, पूर्व नगर अध्यक्ष देवेश मिश्रा सहित नगर कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहे।


सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

पथ संचलन के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। मार्ग-मार्ग पर पुलिस बल की तैनाती की गई।


संचलन गीत से गूंजा नगर



"**संगठन गढ़े चलो, सुपंथ पर बढ़े चलो... भला हो जिसमें देश का, वो काम सब किए चलो...**" गीत के साथ स्वयंसेवकों ने पथ संचलन किया।



Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने