उतरौला बलरामपुर -पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक  विशाल पांडेय तथा क्षेत्राधिकारी राघवेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में, गैडास बुजुर्ग के थाना प्रभारी राजीव कुमार मिश्रा के नेतृत्व में मिशन-शक्तिअभियान केअन्तर्गत एंटी रोमियो टीम प्रभारी शुभम कुमार यादव कांस्टेबल बलजीत यादव, महिला आरक्षी गरिमा सिंह के द्वारा ग्राम सभा गैंडास बुजुर्ग खास में  मां लक्ष्मी मूर्ति विसर्जन के दौरान विसर्जन में उपस्थित सभी महिला ओं को महिला अपराध महिला हिंसा, लैंगिग उत्पीडन आदि वगैरा के बारे में बताया गया। तथा साइबर अपराधों जैसे-OTPशेयरिंग,लकी ड्रा, फ्रॉड कॉल, स्मॉर्ट एडिटिंग वीडियो कॉल, बैंकिंग फ्रॉड, पेंशन धोखाधड़ी आदि से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया।  1090 यूपी आपात कालीन112 एम्बुलेस सेवा102/108, महिला हेल्पलाइन181 व साइ बर हेल्पलाइन नम्बर 1930/155260 मुख्य मंत्री हेल्पलाइन नम्बर 1076 व मादक पदार्थों के सेवन व उनसे होने वाले दुष्परिणामों के   सम्बन्ध में व यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया गया।

              हिन्दी संवाद न्यूज से
             असगर अली की खबर
              उतरौला बलरामपुर। 


Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने