उतरौला बलरामपुर- नगर व ग्रामीण अंचलों में हर साल की तरह इस साल भी दीपावली पर मां लक्ष्मी श्री गणेश जी का प्रतिमा विसर्जन के लिए बड़े ही धूमधाम से शोभा यात्रा नगर व ग्रामीण अंचलों में निकालागया। प्रतिमाओं की विसर्जन की तैयारी गुरुवार को सुबह से ही शुरू हो गई थी। सभी पूजा प्रतिमा ओं को पंडाल से उठा कर विसर्जन के लिए ट्रैक्टर ट्राली पर रखकर उसे सजाया गया। मां लक्ष्मी व श्री गणेश जी की पूजा अर्चना व हवन के बाद प्रतिमा विसर्जन यात्रा में लोगों ने खूब अबीर गुलाल उड़ाया। और डीजे की धुन पर भक्तजन जमकर थिर के,मां लक्ष्मी व श्री गणेश जी के जयकारों ने प्रतिमाओं को फूल मालाओं से सजाकर उन्हें विदा किया। शोभा यात्रा में जगह-जगह उनकी आरती के साथ, पुष्प वर्षा भी की गई। और जय श्रीराम के नारे लगाए भी लगाये गए। शोभा यात्रा नगर के मुख्य मार्ग से भ्रमण करता हुआ विगत वर्ष की भांति, इस वर्ष भी राप्ती नदी के पिपरा घाट पर ले जाकर मां लक्ष्मी व श्री गणेश जी की प्रतिम को विसर्जित किया गया। शोभायात्रा में महन्त मयंक गिरी नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप चन्द गुप्ता, पंडित चतुरेश शास्त्री, सी वी माथुर, लक्ष्मी रतन गुप्ता, भाजपा युवा नेता सनी गुप्ता सतीश कुमार गुप्ता, विश्व हिन्दू परिषद के अध्यक्ष सुरेश कुमार कश्यप, धर्म ध्वजा धारी परिषद के प्रभारी अशोक कुमार चौरसिया, रमेश जायसवाल, सन्तोष कुमार कसौधन, नीरज कुमार कसौधन, विष्णु गुप्ता, रोहित राज गुप्ता दीपक कुमार गुप्ता सहित भाजपा के तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण शोभा यात्रा में उपस्थित रहे।
सुरक्षा व्यवस्था में उप जिलाधिकारी अभय सिंह, क्षेत्राधिकारी राघवेन्द्र सिंह व थाना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know