बलरामपुर।
महाराजा पाटेश्वरी प्रसाद सिंह इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य और महान शिक्षाविद स्वर्गीय इंद्रजीत सिंह की पुण्य स्मृति में सदर विधायक पलटू राम के सौजन्य से स्मृति प्रवेश द्वार का निर्माण कराया गया। यह प्रवेश द्वार श्रीदत्तगंज–मनियरिया मार्ग पर स्थापित किया गया है।
स्वर्गीय इंद्रजीत सिंह मनियरिया गांव के निवासी थे। वे सेना में लेफ्टिनेंट रहे और 1962 के भारत-चीन युद्ध में भाग लिया था।
सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने एमपीपी इंटर कॉलेज में शिक्षक के रूप में सेवा दी और बाद में प्रधानाचार्य बने। उन्होंने अति पिछड़े क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाई।
प्रवेश द्वार निर्माण के बाद स्वर्गीय सिंह के परिजनों और ग्रामीणों ने बलवीर सिंह की अगुवाई में विधायक पलटू राम का आभार व्यक्त किया।
ग्रामीणों का कहना है कि यह द्वार शिक्षा के प्रति स्वर्गीय इंद्रजीत सिंह के योगदान की स्मृति को सजीव रखेगा।
उमेश चन्द्र तिवारी
9129813351
हिन्दी संवाद न्यूज
बलरामपुर
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know