सी.एम.एस. छात्र सम्मानित
लखनऊ, 29 अक्टूबर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, इन्दिरा नगर प्रथम कैम्पस के कक्षा-8 के मेधावी छात्र श्रेय तोमर ने अपनी बौद्धिक प्रतिभा एवं शैक्षणिक उत्कृष्टता के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर सिल्वर मेडल एवं रु. 40,000/- की स्काॅलरशिप अर्जित विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। श्रेय तोमर ने यह उपलब्धि राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित स्काॅलरशिप परीक्षा ‘स्कोर-2024’ में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर अर्जित की है, जिसका आयोजन श्री चैतन्य एजूकेशनल इन्स्टीट्यूट के संयोजकत्व में शैक्षिक संस्था इनफिनिटी लर्न द्वारा किया गया। सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी ने सी.एम.एस. के इस प्रतिभाशाली छात्र की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है, साथ ही विद्यालय की प्रधानाचार्या व शिक्षकों का आभार व्यक्त किया है। यह जानकारी सी.एम.एस. के हेड, कम्युनिकेशन्स श्री ऋषि खन्ना ने दी है। श्री खन्ना ने बताया कि इस प्रतिष्ठित परीक्षा में देश भर के छात्रों ने प्रतिभाग किया तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच
सी.एम.एस. के इस प्रतिभाशाली छात्र ने सम-सामयिक जानकारियों के साथ ही विभिन्न विषयों में अपने ज्ञान-विज्ञान का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर यह उपलब्धि अपने नाम की है। प्रतियोगिता के आयोजकों ने श्रेय की बहुमुखी प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
श्री खन्ना ने बताया कि सी.एम.एस. अपने छात्रों को उनकी रूचि के क्षेत्र में आगे बढ़ने हेतु सदैव प्रोत्साहित करने के साथ ही वैश्विक कैरियर चयन हेतु तैयार करता है, साथ ही उनकी बहुमुखी प्रतिभा को निखारने, संवारने व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने में सतत् प्रयासरत है। यही कारण है कि प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में सी.एम.एस. छात्र विदेशों के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में स्काॅलरशिप के साथ चयनित होकर लखनऊ का गौरव बढ़ा रहे हैं।
.jpg)
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know