इण्टरनेशनल एस्ट्रोनाॅमी ओलम्पियाड में
सी.एम.एस. छात्र को विश्व में द्वितीय रैंक
लखनऊ, 28 अक्टूबर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर एक्सटेंशन कैम्पस के कक्षा-6 के छात्र अर्जित चैहान ने इण्टरनेशनल एस्ट्रोनाॅमी ओलम्पियाड में अन्तर्राष्ट्रीय द्वितीय रैंक अर्जित कर विश्व पटल पर लखनऊ का नाम रोशन किया है। ओलम्पियाड का आयोजन शैक्षिक संस्था लैबरेन्थ प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया गया। यह जानकारी सी.एम.एस. के हेड, कम्युनिकेशन्स, श्री ऋषि खन्ना ने दी है। श्री खन्ना ने बताया कि इस प्रतिष्ठित ओलम्पियाड में विश्व के कई देशों के छात्रों ने प्रतिभाग किया तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. के इस होनहार बाल वैज्ञानिक ने विश्व में द्वितीय रैंक अर्जित कर एस्ट्रोनाॅमी एवं स्पेस साइन्स के क्षेत्र में अपने ज्ञान-विज्ञान का परचम लहराया है। ओलम्पियाड के आयोजकों ने सी.एम.एस. छात्र की बहुमुखी प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए ट्राफी, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी ने अर्जित चैहान की उपलब्धि पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या एवं शिक्षकों का हार्दिक आभार व्यक्त किया है।
श्री खन्ना ने बताया कि वैज्ञानिक युग के महत्व को स्वीकारते हुए सी.एम.एस. अपने छात्रों का दृष्टिकोण वैज्ञानिक एवं विश्वव्यापी बनाने के उद्देश्य से जोरदार प्रयास कर रहा है। सी.एम.एस. में छात्रों की प्रतिभा निखारने के लिए पूरे वर्ष विभिन्न विषयों पर अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताएंे आयोजित की जाती हैं, जिससे छात्रों को एक अन्तर्राष्ट्रीय मंच प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर मिलता है। इन्हीं प्रयासों की बदौलत सी.एम.एस. छात्र विभिन्न राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में नये-नये कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं।
.jpg)
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know