बलरामपुर- आज दिनांक 13.10.2025 को अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय द्वारा थाना कोo नगर क्षेत्रांतर्गत आरएसएस के शताब्दी वर्ष के पथ संचलन कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत समुचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निरीक्षण कर ड्यूटी में लगे पुलिस बल को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
    इस दौरान पुलिस प्रशासन ने भारी पुलिस बल के साथ सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए और जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा जिससे पथ संचलन शांति , सकुशल और अनुशासन के साथ संपन्न हो सके।
   इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती ज्योतिश्री व पुलिस उपाधीक्षक (प्रशिक्षणाधीन) कौस्तुभ त्रिपाठी सहित प्रभारी निरीक्षक थाना कोo नगर व अन्य अधिकारी /कर्मचारीगण मौजूद रहें।

           हिन्दी संवाद न्यूज से
             रिपोर्टर वी. संघर्ष
               बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने