बलरामपुर- शासन द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान, बालश्रम/भिक्षावृत्ति अभियान व बचपन बचाओ आन्दोलन के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक  विकास कुमार के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती ज्योति श्री (नोडल अधिकारी) एoएचoटीoयूo के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक  बलजीत राव थाना AHTU बलरामपुर के नेतृत्व में मिशन शक्ति 5.0, बाल तस्करी से आजादी 3.0 अभियान जन जागरूकता, बालश्रम, बालभिक्षावृत्ति, बाल विवाह, बचपन बचाओ आन्दोलन के अंतर्गत आज दिनांक 09.10.2025 को थाना कोo नगर सुवाव पुल के पास आम जन को जागरुक किया गया। इस दौरान आमजन, दुकानदारों एवं ढाबा, रेस्टोरेंट के मालिकों से भी संवाद कर *”मिशन शक्ति अभियान बालश्रम/ भिक्षावृत्ति अभियान व बचपन बचाओ आन्दोलन”* के संबध में जागरूक किया गया। होटल, ढाबा, वर्कशॉप मालिकों को हिदायत दी गई कि बाल श्रम करना दंडनीय अपराध है।
    इस जागरुकता कार्यक्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक  बलजीत राव थाना एoएचoटीo, हेड कांस्टेबल रूपेश कुमार, काo असलम सिद्दीकी, महिला आरक्षी डाली, महिला आरक्षी सुमन व थाना कोo नगर नगर टीम उपस्थित रही।
     
        हिन्दी संवाद न्यूज से
          रिपोर्टर वी. संघर्ष
            बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने