उतरौला बलरामपुर- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार को नगर में भव्य तरीके से पथ संचलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ संघ प्रार्थना और ध्वज वंदन के साथ हुआ। इसके बाद स्वयंसेवकों ने पारम्परिक तरीके से गणवेश में अनुशासित पंक्तियों में नगर के मुख्य मार्गों से संचलन किया गया। संचलन के दौरान “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारे गूंजते रहे थे। विभाग प्रचारक प्रवीण कुमार तथा जिला प्रचा रक जितेन्द्र कुमार ने स्वयंसेवकों को सम्बो धित करते हुए कहा कि संघ के शताब्दी वर्ष में प्रत्येक स्वयंसेवक को समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में अधिक सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। विधा यक राम प्रताप वर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने पिछले सौ वर्षों में समाज,संस्कृति और राष्ट्र के उत्थान में जो योगदान दिया है, वह अद्वितीय है। संघ ने सेवा और संगठन के माध्यम से देश में एकता की भावना को सशक्त किया गया है। नगर पालिका अध्यक्ष प्रति निधि अनूप चन्द गुप्ता ने कहा कि संघ देश के युवा वर्ग को अनुशासन और समर्पण की शिक्षा देता है,जिससे समाज में सकारात्मक परिवर्तन सम्भव होता है। ब्लॉक प्रमुख राकेश तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ राष्ट्र को संग ठित करने की दिशा में निरन्तर कार्य कर रहा है,और इसका अनुशासन हर व्यक्ति के जीवन में प्रेरणा देता है। इस मौके पर सरोज कुमार हर्षवर्धन, अभिमन्यु फौजी, कृष्ण कुमार, अभिषेक कुमार, राम नरेश, मनीष मारुति नन्दन, अभिषेक कुमार दिनेश कुमार, राघवेन्द्र सिंह, अरविन्द कुमार, दीपक कुमार, अंकुर विकास आर्यन, राम नाथ सहित भारी संख्या में स्वयं सेवक के पदा धिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

          हिन्दी संवाद न्यूज से
         असगर अली की खबर
          उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने