बलरामपुर -आज भारत मेक इन इंडिया और मेड इन इंडिया से आगे बढ़ते हुए वेड इन इंडिया के मंत्र को अपना रहा है। पीएम मोदी के विकसित भारत 2047 के सपने को पूरा करने में आत्मनिर्भर भारत अभियान एक महत्वपूर्ण कदम है। यह बातें बुधवार को अटल भवन कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में मुख्य अतिथि तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने कही।
मुख्य अतिथि कैलाश नाथ शुक्ला ने कहा कि स्वदेशी केवल आर्थिक में ही नहीं यह हमारी संस्कृति और आत्मा का हिस्सा है। लोग विदेशी वस्तुओं के पीछे ना भाग कर अपने जड़ों को पहचाने। देश में निर्मित वस्तुओं का उपयोग कर स्वदेशी अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी ने कहा कि आज विश्व में योग, आयुर्वेद, हस्तशिल्प, परंपरागत उद्योग आज वैश्विक पहचान बन चुके हैं। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत का आवाहन किया है। आज मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, डिजिटल अवसंरचना और लोकल फार लोकल आदि अभियान इसी विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का सपना तभी सरकार होगा जब सभी लोग स्वदेशी संकल्प को अपनाएंगे। देश में बनी हुई वस्तुओं का लोग गर्व से खरीदे। अभियान का मुख्य उद्देश्य हर भारतीय को सक्षम व स्वावलंबी बनाना है। आज भारत को विकसित भारत बनते हुए देखकर अमेरिका जैसे कई देश हजम नहीं कर पा रहे हैं। अमेरिका के टैरिफ वार को स्वदेशी अपनाकर हर भारतीय मुंहतोड़ जवाब दे सकता है। उन्होंने कहा कि आप निर्भर भारत संकल्प अभियान 25 सितंबर से लेकर 25 दिसंबर तक मनाया जाएगा। जिसमें पार्टी की ओर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह वैस, जिला मीडिया संयोजक अवधेश पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी मौजूद रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know