जनपद बलरामपुर - पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त उoनिo वीरेन्द्र तिवारी, महिला उoनिo श्रीमती मनोरमा राय, व सह वरिष्ठ सहायक (उर्दू अनुवादक) मोo रफीक खाँ अपनी सम्पूर्ण सेवा काल के दौरान पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं लगन से कार्य करते हुए आज दिनांक 31.10.2025 को अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत होने पर "पुलिस लाइन सभागार कक्ष" में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। 
विदाई समारोह में अपर पुलिस अधिक्षक बलरामपुर विशाल पाण्डेय द्वारा सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के दीर्घकालिक समर्पण, अनुशासन और निष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि आपने अपने कर्तव्य पथ पर जो ईमानदारी, साहस और सेवाभाव का परिचय दिया। पुलिस विभाग को आपके योगदान पर गर्व है। अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उपहार भेंट कर उनके उज्जवल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएँ दी गईं।
               
              हिन्दी संवाद न्यूज से
                रिपोर्टर वी. संघर्ष
                  बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने