उतरौला बलरामपुर - भाजपा विधायक राम प्रताप वर्मा के नेतृत्व में भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका परिषद उतरौला के विभिन्न वार्डो व बाजारों में जाकर डोर टू डोर सम्पर्क कर व्यापारियो से घटी एस टी (GST) के बारे में बता कर उन्हें उपहार व धन्यवाद देते हुए कहा कि मोदी सरकार के कार्यक्रम में भाजपा विधायक राम प्रताप वर्मा ने सभी वरिष्ठ व्यापारियों से जनसमपर्क करके प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा जी एस टी (GST) पर किए गए सुधारो पर एवं प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। नगर के व्यापारियों को माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया गया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रति निधि अनूप चन्द गुप्ता, व्यापार मंडल अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता, नगर अध्यक्ष फणींद्र गुप्ता अंकुर कुमार गुप्ता, समर पटेल, अमित कुमार गुप्ता, संतोष कुमार कसौधन, महेश कुमार गुप्ता रमेश जय सवाल, विजय पाल वर्मा शिवकुमार कसौधन, अंकुर गुप्ता,प्रमोद जाय सवाल सहित तमाम भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

         हिन्दी संवाद न्यूज से
        असगर अली की खबर
          उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने