बलरामपुर- आज टीटू वर्ल्ड स्कूल तुलसीपुर में बलरामपूर टैलेंट सर्च एग्जाम (BTSE 2025) के विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया। 
विद्यालय प्रबंधन की ओर से टॉपर विद्यार्थियों को आकर्षक पुरस्कार दिए गए जिनमें प्रथम पुरस्कार लैपटॉप, द्वितीय पुरस्कार टैबलेट, तृतीय पुरस्कार हरक्यूलिस साइकिल तथा चतुर्थ पुरस्कार ₹5100 नकद शामिल रहे। ये पुरस्कार कक्षा VI से VIII और IX से X—दोनों श्रेणियों के छात्रों को प्रदान किए गए।
कक्षा VI से VIII वर्ग के विजेता
प्रथम स्थान : आदित्य मिश्रा (रामचंदर स्मारक यू.एम.वी. बलुवा) – 69 अंक
द्वितीय स्थान : अतुल गुप्ता (विजडम वर्ल्ड स्कूल) – 68 अंक
तृतीय स्थान : विराट शंकर मिश्रा (टीटू वर्ल्ड स्कूल) – 67 अंक
चतुर्थ स्थान : इक़रा खान (बलदेव एकेडमी) – 66 अंक
कक्षा IX से X वर्ग के विजेता
प्रथम स्थान : अंश यादव (बी.एम.एस., बलरामपुर) – 77 अंक
द्वितीय स्थान : मृत्युंजय सिंह (बी.एम.एस., बलरामपुर) – 71 अंक
तृतीय स्थान : मो. महताब अहमद (बी.एम.एस., बलरामपुर) – 70 अंक
चतुर्थ स्थान : रागिनी मिश्रा (बी.एम.एस., बलरामपुर) – 64 अंक
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य, सभी शिक्षकगण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। समारोह उत्साहपूर्ण एवं गरिमामयी वातावरण में सम्पन्न हुआ।

         हिन्दी संवाद न्यूज से
          रिपोर्टर वी. संघर्ष
            बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने