फरेन्दा में शारदीय नवरात्रि पर भव्य डांडिया नाइट का आयोजन
विधायक वीरेंद्र चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ
फरेन्दा/आनंदनगर।
शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर फरेन्दा के ग्रैंड एम्पायर हाल में भव्य डांडिया नाइट का आयोजन बड़े उत्साह और उमंग के साथ किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक वीरेन्द्र चौधरी ने दीप
प्रज्वलित कर एवं शुभकामनाएँ देते हुए किया।
अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि नवरात्रि शक्ति, भक्ति और संस्कृति का पर्व है। ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा बढ़ता है और सांस्कृतिक परंपराएँ मजबूत होती हैं।
पूरा हाल आकर्षक रोशनी और सजावट से जगमगा रहा था।
रंग-बिरंगे परिधानों में सजे-धजे युवाओं और महिलाओं ने गरबा और डांडिया की ताल पर देर रात तक मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए।
नृत्य और संगीत के साथ-साथ स्वादिष्ट व्यंजनों की भी व्यवस्था की गई थी, जिनका लोगों ने भरपूर आनंद लिया।
कार्यक्रम के दौरान विशेष अवार्ड वितरण भी किया गया।
सर्वश्रेष्ठ परिधान
सर्वश्रेष्ठ नृत्य
जोशपूर्ण प्रस्तुति
इन श्रेणियों में प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
उत्सव में उमड़ा जनसमूह
भव्य आयोजन में स्थानीय लोग, गणमान्य नागरिक और पूर्व नगर अध्यक्ष विनोद गुप्ता, विभिन्न क्षेत्रों से आए सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। माहौल में उत्सव, आनंद और सांस्कृतिक एकता की झलक साफ दिखाई दी।
समाज को जोड़ने का माध्यम
यह डांडिया नाइट न केवल मनोरंजन का केंद्र बनी, बल्कि समाज को एकजुट करने का माध्यम भी साबित हुई।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know