रवि शंकर यादव व रणविजय सिंह बने उपाध्यक्ष, विशुन देव त्रिपाठी को संरक्षक की जिम्मेदारी

आनंदनगर (महराजगंज)।
जर्नलिस्ट प्रेस क्लब तहसील इकाई फरेंदा की बैठक शुक्रवार को वन विभाग के डाक बंगले पर आयोजित हुई। इस बैठक की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष अबिमुक्त पांडेय ने की, जबकि संचालन पूर्व जिला महामंत्री सुधेश मोहन श्रीवास्तव ने किया। बैठक में संगठन की मजबूती, पत्रकार हितों एवं भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।


रिक्त पदों पर नए उपाध्यक्ष बने

संगठन में पिछले दिनों कुछ पद रिक्त हो गए थे। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए रवि शंकर यादव और रणविजय सिंह को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई। इनके मनोनयन से संगठन को नई ऊर्जा मिलने की बात कही गई।

विशुन देव त्रिपाठी बने संरक्षक

श्रमजीवी प्रेस क्लब फरेंदा के तहसील अध्यक्ष विशुन देव त्रिपाठी को भी संगठन में शामिल किया गया और उन्हें जर्नलिस्ट प्रेस क्लब तहसील इकाई फरेंदा का संरक्षक मनोनीत किया गया। उनकी नियुक्ति को संगठन की मजबूती और अनुभवजन्य मार्गदर्शन के रूप में देखा जा रहा है।

पत्रकार हितों पर जोर

बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि प्रेस क्लब जनपद महाराजगंज की ओर से प्रस्तावित भूमि क्रय एवं भवन निर्माण कार्य में तहसील इकाई पूरा सहयोग करेगी। इसके अलावा पत्रकारों के अधिकारों एवं सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर ठोस रणनीति बनाने पर बल दिया गया। संगठन की मजबूती, एकजुटता और पत्रकारों के हित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया गया।

बड़ी संख्या में पत्रकारों की उपस्थिति

बैठक में जिले और तहसील स्तर के कई वरिष्ठ एवं युवा पत्रकार मौजूद रहे। इनमें प्रमुख रूप से
वरिष्ठ पत्रकार केशव मिश्रा, रवि श्रीवास्तव, प्रदीप अग्रहरि, विनय पाठक, राकेश साहनी, महामंत्री राहुल पांडेय, उमाकांत विश्वकर्मा, संतोष जायसवाल, हरि नारायण यादव, विजय पांडेय, सनत कुमार त्रिपाठी, आशीष जायसवाल, विश्वामित्र मिश्र, सुनील मणि, शिवदयाल गिरी, मोहम्मद सईद, मोहम्मद जावेद, गौतम श्रीवास्तव, अभिषेक अग्रहरी, अजीत सिंह, सौरभ जायसवाल, उमेश गुप्ता, राकेश यादव, शैलेश मिश्रा, इसराइल खान, सूर्य प्रताप सिंह, जय सिंह आदि शामिल रहे।

पत्रकारों की इतनी बड़ी उपस्थिति से बैठक को विशेष महत्व मिला और संगठन की मजबूती के प्रति सभी ने एकजुट होकर सहयोग का भरोसा दिलाया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने