बलरामपुर- पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जयंती के अवसर पर जिले भर में भाजपायों ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया। जनपद के समस्त बूथों पर कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। इसी के साथ ही श्रीदत्तगंज खरदौरी स्थित आर के मैरिज लॉन में जिला संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने किया।
जिला संगोष्ठी के मुख्य अतिथि अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य थे। श्री उपाध्याय अंत्योदय के प्रेरणा थे। पीएम मोदी देश में पंडित दीनदयाल के सपनों को साकार करने का कार्य कर रहे हैं।देश में अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को योजनाओं का लाभ आज केंद्र एवं प्रदेश की सरकार से मिल रहा है। पूर्व मंत्री एवं सदर विधायक पलटू राम ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अंत्योदय और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का विचार देकर जिस मजबूत और आत्म गौरव से भरे राष्ट्र की संकल्पना की थी। वह पीएम मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि पंडित दीनदयाल एक कुशल संगठनकर्ता थे। उनके आदर्शों पर चलकर आज भाजपा सबसे बड़ी कार्यकर्ताओं की पार्टी बन गई है। पीएम मोदी ने कश्मीर में धारा 370 हटाकर श्री उपाध्याय के सपनों को पूर्ण करने का कार्य किया है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, जिला उपाध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी, आद्या सिंह, जिला मंत्री अवधेश तिवारी तरुण, सुनीता मिश्रा, राकेश वर्मा, उतरौला अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख गोविंद सोनकर, हेमंत जायसवाल, राकेश तिवारी, एमएलके पीजी कॉलेज प्राचार्य जे पी पाण्डेय, जिला मीडिया संयोजक अवधेश पाण्डेय, विनय मिश्रा, मंजू तिवारी, ओमप्रकाश त्रिगुणायक, सुरेश त्रिपाठी, दुष्यंत चौधरी, शिव प्रताप सिंह सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
तुलसीपुर विधानसभा के अंतर्गत शक्ति केंद्र लौकहवा पर पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने पंडित दीनदयाल के चित्र पर माल्यार्पण कर पौधारोपण किया। कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय महान राष्ट्र नायक थे। इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष मनोज सिंह सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद है। किसी क्रम में अटल भवन कार्यालय पर जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर जिला महामंत्री वरुण सिंह मोनू, सरदार परमजीत सिंह, अमरनाथ शुक्ला, उमाशंकर त्रिपाठी, साधना पाण्डेय व वृन्च त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know