बलरामपुर- आज दिनांक 16.09.2025 को प्राचार्य प्रो जे पी पांडेय के निर्देशनुशार विश्व हृदय दिवस के उपलक्ष्य में मैक्स हेल्थ केयर, महाविद्यालय के प्राथमिक स्वास्थय चिकित्सा एवं रास्ट्रीय सेवा योजना के सरोजनी नायडू इकाई, कल्पना चावला इकाई, तथा डॉक्टर कलाम इकाई के पदाधिकारी डॉक्टर रमेश कुमार शुकल, डॉक्टर अनामिका सिंह तथा डॉक्टर जितेन्द्र भट्ट के संयोजकत्व में एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ वैदिक मंगलाचरण एवं माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रजवलं प्राचार्य जे पी पांडेय, डॉक्टर अमित, डॉक्टर प्रभात कुमार, डॉक्टर उत्तम पाण्डेय तथा अन्य अतिथियों द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सरोजनी नायडू इकाई के कार्यक्रमाधिकारी डॉक्टर रमेश कुमार शुक्ल ने कहा कि हमे स्वस्थ रहने के लिये संतुलित आहार ,फल ,सब्जिया ,साबुत आनाज के साथ साथ पर्याप्त नींद एवं व्यायाम अतिआवश्यक है। उक्त कार्यक्रम को डॉक्टर अमित सिंह ,डॉक्टर प्रभात कुमार तथा डॉक्टर उत्तम पांडेय ने सम्बोधित करते हुए स्वस्थ रहने के लिये विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि हमे संतुलित आहार लेने के साथ- साथ धूम्रपान ,एल्कोहॉल तथा अन्य नसीली प्रदार्थ का सेवन नही करना चाहिये तथा चीनी एवं वसा रहित भोजन करना चाहिये। उक्त कार्यक्रम को कार्यक्रमाधिकारी डॉक्टर अनामिका सिंह तथा डॉक्टर जितेन्दराभट्ट ने भी सम्बोधित किया। उक्त कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्राचार्य प्रो जे पी पाण्डेय ने अपने उद्भोदन में कहा कि हमे व्यक्तिगत स्वच्छता के साथ साथ पर्याप्त पानी पीना चाहिये तथा हमारी सोच भी सकारत्मक होनी चाहिये । उक्त स्वास्थ्य शिविर मे प्राध्याप्को तथा छात्र- छात्राओ का नि:शुल्क परीक्षण करने के उपरांत दवाईया भी दी गयी।इस अवसर पर डॉक्टर दिनेश कुमार मौर्य , डॉक्टर ओम प्रकाश,डॉक्टर सद्गुरु प्रकाश,डॉक्टर सुनील मिश्र, डॉक्टर अशोक कुमार, डॉक्टर पंकज गुप्ता,डॉक्टर रिशि रंजन पाण्डेय सहित अन्य प्राध्यापक उपस्थित रहे। छात्र छात्राओ मे अनिमेष, ओम, स्नेहा, ज्योती तथा अनूप सहित सैकरो छात्र छात्राए उपस्थित रहे । कार्यक्रम मैं सोनू पाठक का विशेष योगदान रहा कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर सुनील शुक्ल ने किया।कार्यक्रम का समापनर राष्ट्रगान से हुआ।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know