बलरामपुर- आज दिनांक 14-09-2025 को बलरामपुर केमिस्ट एसोसिएशन की एक बैठक SRI GANESH WEDDING HOUSE &HOTEL में संपन्न हुई जिसमें सदस्यों से व्यापार में आ रही समस्याओं पर गंभीर चर्चा हुई। 
इस बैठक की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष शमशुल हुदा खान द्वारा की गई तथा मंच का संचालन संगठन मंत्री आमिर मेकरानी द्वारा किया गया।
इस बैठक में अध्यक्ष शमशुल हुदा खान द्वारा सदस्यों से व्यापार में आ रही समस्याओं को सुना और उसके बेहतर निस्तारण की जानकारी दी जिससे भविष्य में अधिकारी के निरक्षण के समय आप सभी को कोई समस्या न आए ।
महामंत्री कुमार दीप मिश्रा ने सदस्यों को दवा की एक्सपायरी ब्रेकज फूड लाइसेंस ड्रग लाइसेंस रिनिवल नकली दवा डॉक्टर्स को सप्लाई ऑनलाइन बिक्री संबंधी ONDLS PORTAL साइन बोर्ड पर डिस्काउंट न लिखे आदि  विषय पर सदस्यों को पूर्ण जानकारी दी गई।
कोष राम प्रीत गुप्ता ने थोक व्यापारियों की समस्याओं की विस्तृत जानकारी ली और उनका समाधान बताया। 
संगठन मंत्री अमित मेकरानी ने संगठन के कार्य और उपलब्धियों का विवरण सदस्यों के सम्मुख रखा।
इस अवसर पर कोर सदस्य इमरान जी 
ओमप्रकाश जी, प्रिंट मीडिया प्रभारी जमाल अहमद, सोशल मीडिया प्रभारी 
शाहिद हसन तथा सभी सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे। 

           हिन्दी संवाद न्यूज से
             रिपोर्टर वी. संघर्ष
               बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने