बलरामपुर- देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर बुधवार को भाजपा की ओर से जिलेभर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी का लाइव प्रसारण सुना। जिले के सभी मंडलों में पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान चलायागया। वही युवा मोर्चा की ओर से रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री एवं बाराबंकी की पूर्व सांसद प्रियंका रावत, युवा मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य व सेवा पखवाड़ा के जिला प्रवासी शुभम अग्रहरी, सदर विधायक पलटूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा, जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने संयुक्त चिकित्सालय में आयोजित पीएम मोदी के लाइव प्रसारण कार्यक्रम का फीता काटकर शुभारंभ किया। वही युवा मोर्चा की ओर से सदर विधानसभा के अटल भवन कार्यालय एवं सीएचसी सादुल्लाह नगर में रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने 75 यूनिट रक्तदान किया। इसी क्रम में तुलसीपुर शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर पर प्रदर्शनी लगाई गई। मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री प्रियंका रावत ने कहा कि आज देश तेजी के साथ पीएम मोदी के नेतृत्व में विकास कर रहा है। विश्व में आज भारत देश चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का देश बन गया है। युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शुभम अग्रहरी ने कहा कि पीएम मोदी का जन्मदिन आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। युवा मोर्चा की ओर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बुधवार को रक्तदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। सदर विधायक पलटू राम एवं तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने कहा कि आज विश्व में हर भारतीय गर्व से सीना तान कर चल सकता है। पीएम मोदी भारत की खोई हुई गरिमा को वापस लाने का प्रयास कर रहे हैं। देश की बड़ी से बड़ी समस्याओं को पीएम मोदी के नेतृत्व में दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने बताया कि पीएम मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष में जिले के 22 मंडलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिले के सभी मंदिरों एवं शहीद स्मारक स्थलों पर स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया वहीं कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण भी किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, जिला उपाध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी, आद्या सिंह, जिला महामंत्री वरुण सिंह मोनू, विष्णु देव गुप्ता, बिंदु विश्वकर्मा, डॉ अजय सिंह पिंकू, जिला मंत्री अवधेश तिवारी तरुण, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ललित तिवारी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष संदीप वर्मा नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, गोविंद सोनकर, जिला मीडिया संयोजक अवधेश पाण्डेय, युवा मोर्चा जिला महामंत्री अक्षय शुक्ला, जिला मंत्री संत मणि तिवारी, नगर अध्यक्ष सौरभ तुलसियान, नगर मंडल अध्यक्ष आनंद स्वरूप श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know