बलरामपुर- शासन द्वारा चलाए जा रहे बालश्रम/भिक्षावृत्ति अभियान व बचपन बचाओ आन्दोलन के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती ज्योति श्री (नोडल अधिकारी) एoएचoटीoयूo के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री बलजीत राव थाना AHTU बलरामपुर के नेतृत्व में बाल तस्करी से आजादी 3.0  अभियान जन जागरूकता, बालश्रम,बालभिक्षावृत्ति, बाल विवाह,बचपन बचाओ आन्दोलन के अंतर्गत आज दिनांक 15.9.2025 को थाना कोo नगर क्षेत्रांतर्गत चौपाल लगाकर आम जन को जागरुक किया गया। इस दौरान आमजन, दुकानदारों एवं ढाबा, रेस्टोरेंट के मालिकों से भी संवाद कर ”बालश्रम/ भिक्षावृत्ति अभियान व बचपन बचाओ आन्दोलन” के संबध में जागरूक किया गया। होटल, ढाबा, वर्कशॉप मालिकों को हिदायत दी गई कि बाल श्रम करना दंडनीय अपराध है।
    इस जागरुकता कार्यक्रम  में 1- प्रभारी निरीक्षक एoएचoटी0यूo बलजीत राव ,2- हेड कांस्टेबल रूपेश कुमार ,3-  कांस्टेबल संजीत तिवारी ,4- महिला आरक्षी सुमन 5- महिला आरक्षी साक्षी राज व थाना कोo नगर पुलिस टीम उपस्थित रही ।
     
 
           हिन्दी संवाद न्यूज से
             रिपोर्टर वी. संघर्ष  
              बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने