उतरौला बलरामपुर - महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा, सशक्तिकरण व सम्मान के उदद्देश्यों के साथ प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान के तहत शुक्रवार को उतरौला के एम जे एक्टीविटी स्कूल तथा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के सभी छात्र- छात्राओं को थाना कोतवाली उतरौला केप्रांगण में कार्यालय के समक्ष तथा महिला हेल्प डेस्क का भ्रमण कराया गया। प्रभारी निरीक्षकअवधेश राज सिंह के द्वारा सभी छात्र छात्राओं को1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1930 साइबर हेल्प लाइन,101अग्निशमन सेवा 112 आपात कालीन पुलिस सेवा, 108 एम्बुलेंस सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन, 181वीमेन हेल्पलाइन, 102 गर्भवतीमहिलाओं एवं नवजात शिशुओं के लिए एम्बुलेंस हेल्पलाइ न,1090 वीमेन पावर लाइन जैसे आपात कालीन सम्पर्क नम्बरों के उपयोग एवं तरीकों के बारे में विस्तार पूर्वक से समझाया गया। साथ ही साथ मिशन शक्ति से सम्बन्धित पम्पलेट भी सभी छात्र-छात्राओं को प्रदान किये गये। प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह ने कहा कि महिला सम्मान व सुरक्षा शासन की प्राथमिकता है। शासन के उद्देश्य को पूरा करने के लिए पुलि स टीम बराबर प्रयास कर रही है। छात्राओं को अपराध से बचाव के लिए उन्हें जागरुक भी किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि छात्राएं नि:संकोचहोकर शिक्षा ग्रहण करें बेखौफ होकर कोचिंग व विद्या लय जाएं। अगर कहीं कोई व्यक्ति उन्हेंपरेशान करता है तो,महिलाहेल्प डेस्क व महिला थाना को सूचना दें। पुलिस तत्काल कार्यवाही करे गी।अपराध निरीक्षक मृत्युंजय सिंह ने बताया कि महिला पुलिस अधि कारी भी चौपाल लगा कर व विद्यालय में जा कर सभी छात्राओं को जागरुक कर रही है।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know