जलालपुर अम्बेडकर नगर। नगर पालिका क्षेत्र के महमदपुर हमजा स्थित बंजर भूमि पर अवैध कब्जे की सूचना पर प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए नोटिस जारी कर दिया है। मामले के संज्ञान में आते ही उप जिलाधिकारी राहुल कुमार गुप्ता और नगर पालिका अधिशासी अधिकारी अरविंद कुमार ने नायब तहसीलदार के नेतृत्व में जांच टीम गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए।


निर्देश के बाद अतिक्रमण प्रभारी रमाकांत चौबे ने मौके पर पहुंचकर बंजर भूमि का निरीक्षण किया। जांच में निर्माण को अवैध पाए जाने पर नोटिस चस्पा किया गया। नगर पालिका परिषद द्वारा चश्पा नोटिस के अनुसार मोहल्ला मोहम्मदपुर हमजा में गाटा संख्या 33 बंजर खाते में दर्ज है। इस पर बृजेश कुमार वर्मा व अन्य द्वारा पक्का मकान बनवाकर स्थाई रूप से अतिक्रमण कर लिया गया है जो पूर्णत: अवैध है। पालिका प्रशासन ने संबंधित व्यक्ति को तीन कार्य दिवस के भीतर वैध दस्तावेज और साक्ष्य प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं अन्यथा की स्थिति में विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी है।




इस संबंध में जलालपुर अधिशासी अधिकारी अरविंद कुमार ने स्पष्ट कहा कि नगर पालिका क्षेत्र की किसी भी सरकारी भूमि, तालाब, चारागाह अथवा सार्वजनिक स्थान पर अवैध कब्जा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने